Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि पत्नी सहित हुए रिहा, मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में काट रहे थे सज़ा

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 26 August, 2023
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में 16 साल से गोरखपुर जेल में उम्रकैद की सज़ा काट रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। दोनों को बढ़ती उम्र और जेल में उनके अच्छे व्यवहार के चलते रिहा किया गया है। लखनऊ में 2003 में मधुमिता की गोली मारकर हत्या हुई थी।