Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीमार बेटे के पास सो रही महिला से कोलकाता के अस्पताल में वॉर्ड बॉय ने की छेड़छाड़

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 15 September, 2024
एक 26-वर्षीय महिला ने कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल के वॉर्ड बॉय पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, वह अपने बीमार बेटे के पास सोई थी और इस दौरान आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ व निर्वस्त्र करने की कोशिश की। महिला ने वॉर्ड बॉय पर घटना को फोन में रिकॉर्ड करने का आरोप भी लगाया।