हार्दिक पंड्या ने मॉडल जैस्मिन वालिया को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, 'ब्रेकअप' की चर्चा
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड व मॉडल जैस्मिन वालिया ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की अटकलें लग रही हैं। दरअसल, एक फैन ने रेडिट पर कमेंट कर इस बात की ओर लोगों का ध्यान खींचा। हार्दिक पिछले साल पत्नी नताशा स्टैनकोविक से अलग हुए थे।
read more at News18 हिंदी


