Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रेग्नेंट कैटरीना कैफ की उनके घर से लीक हुई तस्वीर, भड़क गईं सोनाक्षी सिन्हा

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 31 October 2025
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ की उनके मुंबई स्थित घर की बालकनी में बैठने के दौरान चुपके से तस्वीरें खींचने को लेकर एक मीडिया पोर्टल की आलोचना की है। उन्होंने लिखा, "बिना अनुमति किसी महिला की उसके घर में तस्वीरें खींचना और उसे सार्वजनिक करना???? आप किसी अपराधी से कम नहीं हैं। शर्मनाक।" गौरतलब है, कैटरीना गर्भवती हैं।