ट्विटर ने कहा- प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के लिंक पर लगाएंगे बैन; आलोचना के बाद हटाए ट्वीट
ट्विटर ने रविवार देर रात कहा कि कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों को बढ़ावा देने वाले लिंक्स पर प्रतिबंध लगाएगी। हालांकि, यूज़र्स द्वारा आलोचना के बाद ट्विटर ने नीतियों में बदलाव से जुड़े ट्वीट्स डिलीट कर दिए। अब डिलीट किए जा चुके ट्वीट्स में ट्विटर ने कहा था कि प्लैटफॉर्म पर अब 'फ्री प्रमोशन' की अनुमति नहीं होगी।
read more at Reuters


