तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा पहले 48 घंटों के लिए मुफ्त इलाज
तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को सरकार की नई 'नम्मई कक्कुम 48' (48 घंटों में जान बचाना) योजना के तहत 2 दिनों के लिए मुफ्त आपातकालीन उपचार दिया जाएगा। यह योजना न केवल तमिलनाडु के मूल निवासियों के लिए बल्कि पर्यटकों के लिए भी लागू होगी। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को इससे संबंधित बैठक की थी।


