Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल होंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 2 July, 2025
यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बुधवार को X पर बताया कि वह 7 जुलाई को प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल होंगे। प्रशांत को संविधान भेंट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा, "नए बिहार के निर्माण में सहभागी बनने का मैंने निर्णय लिया है।" गौरतलब है, लगभग 3 हफ्ते पहले मनीष ने बीजेपी से इस्तीफा दिया था।