BJD सांसद ममता मोहंता ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
ओडिशा से बीजू जनता दल (बीजेडी) की राज्यसभा सांसद ममता मोहंता ने बुधवार को अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने मोहंता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मोहंता अप्रैल 2020 में राज्यसभा की सदस्य बनी थीं। वहीं, मोहंता ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने बीजेडी की सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है।
read more at The Print


