देश में सबसे स्वच्छ हवा वाले शहर कौन-कौनसे हैं?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने देश के सबसे स्वच्छ हवा वाले शहरों की सूची जारी की है जिसमें तमिलनाडु का पलकालाईपेरुर (20 एक्यूआई) शीर्ष पर है। उसके बाद बालासोर (ओडिशा), आइज़ोल (मिज़ोरम), रामनाथपुरम (तमिलनाडु), चिक्काबल्लापुर (कर्नाटक), मदिकेरी (कर्नाटक), मदुरै (तमिलनाडु), चिकमंगलुरु (कर्नाटक) और गंगटोक (सिक्किम) का स्थान है। गौरतलब है कि इसमें दिल्ली (306 एक्यूआई) सबसे प्रदूषित शहर है।
read more at CPCB


