मुश्किल था: पति जावेद अख्तर की शराब की लत से निपटने को लेकर शबाना आज़मी
अभिनेत्री शबाना आज़मी ने अपने पति व गीतकार जावेद अख्तर की शराब की लत से निपटने को लेकर कहा है, "यह मुश्किल था।" इससे पहले एक इंटरव्यू में जावेद ने कहा था, ''मैंने 20-21 साल की उम्र में शराब पीना शुरू किया था...एक दिन मैंने इसे छोड़ दिया क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि अगर...मैं ऐसे पीता रहा तो मर जाऊंगा।''


