Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मध्य प्रदेश में पारंपरिक पत्थरबाज़ी उत्सव 'गोटमार' में 300 लोग हुए घायल

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 4 September, 2024
एक अधिकारी ने बताया कि पांढुर्ना (मध्य प्रदेश) में मंगलवार को पारंपरिक 'गोटमार' या पत्थरबाज़ी उत्सव के दौरान करीब 300 लोग घायल हो गए जिनमें से 9 को गंभीर चोटें आई हैं। इस उत्सव में नदी के दो किनारों पर विभाजित दो समूहों के लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हैं। यह परंपरा लगभग 300 साल से चली आ रही है।