दिल्ली में जेल से बाहर आने के 2 दिन बाद शख्स ने पेचकस से की पत्नी की हत्या, हुआ गिरफ्तार
दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक शख्स को जेल से रिहा होने के दो दिन बाद अपनी पत्नी की पेचकस घोंपकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कई बार पत्नी को पेचकस घोंपा और उसकी नाक काट ली। बकौल पुलिस, यह हत्या आरोपी ने अपनी पुरानी गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए की।
read more at ABP न्यूज़


