भारत में अगले महीने लॉन्च हो सकता है 'एप्पल पे'
एप्पल अगले महीने भारत में अपनी पेमेंट सर्विस 'एप्पल पे' लॉन्च कर सकती है। इसकी शुरुआत एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से होने की संभावना है और HDFC और ICICI बैंक से भी बातचीत जारी है। इससे आईफोन यूज़र्स को पेमेंट ऐप खोले बगैर टैप-एंड-पे सुविधा मिल सकेगी। हालांकि, किसी भी बैंक या एप्पल ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
read more at Newsbytesapp


