Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एशिया कप की ट्रॉफी 'चुराने' के लिए मोहसिन नकवी को पाक में मिलेगा गोल्ड मेडल: रिपोर्ट्स

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 3 October 2025
रिपोर्ट्स के अनुसार, एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख मोहसिन नकवी को एशिया कप ट्रॉफी 'चुराने' के लिए पाकिस्तान में स्वर्ण पदक मिलने वाला है। कराची बास्केटबॉल असोसिएशन के अध्यक्ष वकील गुलाम अब्बास ने नकवी के लिए 'शहीद ज़ुल्फिकार अली भुट्टो एक्सीलेंस गोल्ड मेडल' की घोषणा की है। नकवी को यह मेडल भारतीय मांगों के खिलाफ 'अड़े रहने' के लिए मिलेगा।