Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रुड़की में मधुमक्खियों के हमले से सेवानिवृत्त फौजी की मौत, 2 लोग बुरी तरह घायल

short by विप्रांशु पंत / on Friday, 8 November, 2024
रुड़की (उत्तराखंड) में गुरुवार को मधुमक्खियों के हमले से बुरी तरह घायल होने के बाद एक सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां गंभीर रूप से घायल पूर्व सैनिक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।