Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फेक ऐप से मनमाना किराया बढ़ा रहे कैब चालक, बेंगलुरु के शख्स ने बताया नया स्कैम

short by खुशी / on Saturday, 1 November, 2025
बेंगलुरु के एक रेडिट यूज़र ने नए स्कैम के बारे में बताया है जिसका इस्तेमाल कुछ कैब चालक किराया बढ़ाने के लिए करते हैं। उसने बताया, "₹598 में राइड बुक की थी....राइड खत्म होने पर चालक ₹758 बिल दिखाने लगा।" बकौल शख्स, राइडर 'रैपिडो' का काउंटरफिट 'टाउनराइड' ऐप चला रहा था जिसमें वह अपनी मर्ज़ी से किराया बढ़ा सकता था।
read more at Hindustan Times