Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में 9 बच्चों की मौत के बाद 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप की बिक्री पर लगा प्रतिबंध

short by खुशी / on Saturday, 4 October 2025
छिंदवाड़ा (एमपी) में कथित तौर पर कफ सिरप पीने से किडनी फेल होने के कारण 9 बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशभर में कफ सिरप 'कोल्ड्रिफ' की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही इसकी निर्माता कंपनी के उत्पादों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, जांच के लिए राज्यस्तरीय टीम बनाई गई है।