Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

IIT गुवाहाटी में फूटा छात्रों का गुस्सा, जानिए क्या है उनकी मांग

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 23 July 2025
आईआईटी गुवाहाटी में मंगलवार को सैकड़ों रिसर्च स्कॉलर्स और एमटेक छात्र 'अत्यधिक' फीस वृद्धि को लेकर इकट्ठा हुए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि संस्थान ने अपने वादे से मुकरते हुए फीस में अचानक बढ़ोतरी की है। कुछ छात्रों ने कहा कि उनके पास 'थोपी' गई राशि का भुगतान करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।