Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पूर्व IPS अधिकारी को चलती ट्रेन से किया गया गिरफ्तार, आखिर क्यों हुई कार्रवाई?

short by Anuj / on Wednesday, 10 December 2025
उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को मंगलवार देर रात शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया। देवरिया में जमीन विवाद के मामले में दर्ज केस में उनकी गिरफ्तारी हुई है। यह मामला 25-26 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। दिल्ली जाने के दौरान उन्हें ट्रेन से उतारा गया जब वह सो रहे थे।