Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

16 साल की भारतीय वेटलिफ्टर ने रचा इतिहास, एशियन यूथ गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

short by Tanya Jha / on Monday, 27 October, 2025
ओडिशा की 16-वर्षीय प्रीतिस्मिता भोई ने बहरीन में चल रहे तीसरे एशियन यूथ गेम्स-2025 में रविवार को 44-किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही क्लीन ऐंड जर्क में 92-किलोग्राम का विशाल भार उठाकर एक नया एशियाई और विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें बधाई दी।
read more at IOA