कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या केस में आरोपी संजय रॉय को ठहराया गया दोषी
आरजी कर अस्पताल (कोलकाता) की महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के केस में आरोपी संजय रॉय को एक स्थानीय अदालत ने शनिवार को दोषी करार दिया। सिविल वॉलंटियर रॉय ने अगस्त-2024 में इस वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद देशभर में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन कर पीड़िता के लिए न्याय और अपने लिए सुरक्षा की मांग की थी।
read more at हिन्दुस्तान


