Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेलुगू फिल्म 'रॉबिनहुड' में नज़र आएंगे क्रिकेटर डेविड वॉर्नर, 28 मार्च को होगी रिलीज़

short by ऋषि राज / on Tuesday, 4 March 2025
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर तेलुगू फिल्म 'रॉबिनहुड' से भारतीय सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म के निर्माता रवि शंकर ने हैदराबाद में एक फिल्म के प्री-रिलीज़ कार्यक्रम के दौरान इस खबर की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्नर को फिल्म में कैमियो करने के लिए ₹1 करोड़ मिले हैं। यह फिल्म 28-मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
read more at NewsBytes