Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के घर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला बिजली कटौती से था नाराज़

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 28 March, 2023
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स कथित तौर पर अपने घर में बिजली कटौती के चलते गुस्से में था। कॉल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने घर की तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस ने 30-वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया है।