पहली बार बुलाने पर केके को विश्वास नहीं था कि वह 'तड़प-तड़प के' गा सकते हैं: इस्माइल दरबार
संगीतकार इस्माइल दरबार ने गायक केके के निधन पर उन्हें याद करते हुए कहा कि पहली बार बुलाने पर केके को विश्वास नहीं था कि वह 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म का 'तड़प-तड़प के' गाना गा सकते हैं। बकौल दरबार, वर्षों बाद मिलने पर केके ने कहा था कि उनके हर शो में लोग 'तड़प-तड़प के' सुनना चाहते हैं।


