चोरी की बाइक पर लड़के की गोद में बैठकर छत्तीसगढ़ में उसे गले लगाती दिखी लड़की
दुर्ग (छत्तीसगढ़) में चलती बाइक पर लड़के की गोद में बैठकर उसे गले लगाती लड़की का वीडियो वायरल हुआ है। दोनों को लापरवाही से ड्राइविंग और अश्लील हरकतों को लेकर गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, मामले से जुड़ी बाइक चोरी की है और बाज़ार में ₹1.50 लाख मूल्य वाली बाइक को आरोपी ने बिना दस्तावेज़ों के ₹9,000 में खरीदा।
read more at Times Now नवभारत


