Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंस्टाग्राम पर आने से मेरे कमबैक की बात हो रही है, क्रिएटिविटी कभी रिटायर नहीं होती: ज़ीनत

short by तान्या झा / on Sunday, 19 February, 2023
हाल ही में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने वालीं दिग्गज अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, "इंस्टाग्राम पर मेरे आने से सिल्वर स्क्रीन पर मेरी वापसी की अटकलें लग रही हैं।" उन्होंने कहा, "वापसी की योजना नहीं बना रही हूं, न ही उस दरवाज़े को बंद कर रही हूं। क्रिएटिविटी कभी रिटायर नहीं होती।"