बेंगलुरु में नवजातों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ₹8-₹10 लाख में करते थे सौदा
कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य तमिलनाडु के रहने वाले हैं व यह गिरोह निसंतान दंपतियों को ₹8-₹10 लाख तक में शिशुओं को बेचता था। बकौल पुलिस, यह गिरोह अब तक 10 शिशुओं को बेच चुका है।
read more at लेटेस्टली


