कौन हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स की बेटी डेलफीन आरनो, जो बनीं डियॉर की सीईओ?
दुनिया के सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड आरनो ने 47-वर्षीय बेटी डेलफीन आरनो को डियॉर का सीईओ बनाया है। बर्नार्ड की एलवीएमएच के बोर्ड में शामिल डेलफीन ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रैजुएशन के बाद मैकेंज़ी संग अपना करियर शुरू किया था। उनकी 2005 में एक इतालवी शराब कंपनी के उत्तराधिकारी से शादी हुई थी जो 2010 में टूट गई।
read more at Moneycontrol


