Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तरकाशी की सुरंग से रेस्क्यू किए गए 41 मज़दूरों को ₹1 लाख देंगे: उत्तराखंड के सीएम

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 28 November, 2023
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी की सुरंग से 17 दिनों बाद निकाले गए 41 मज़दूरों में से प्रत्येक को ₹1 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। बकौल मुख्यमंत्री, इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। उन्होेंने कहा कि मज़दूरों के घर लौटने तक अस्पताल में उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी।