Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार को घटिया जगह बताने वालों को अमेरिकी यूट्यूबर ने हिंदी में दिया जवाब, वीडियो वायरल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 17 September, 2023
अमेरिकी यूट्यूबर एंड्रयू हिक्स का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें वह हिंदी में बिहार को गुंडागर्दी व घटिया जगह बताने वाले लोगों को जवाब देते हुए कह रहे हैं, "दरभंगा का किला, पटना का गांधी मैदान...मधुबनी की पेंटिंग कभी देखी है?" एंड्रयू ने कहा, "मुझे अमेरिकन होते हुए (बिहार में) कभी समस्या नहीं हुई, बिहार को समझो...जय बिहार।"