'तारक मेहता...' के 2-4 ऐक्टर्स को छोड़कर सभी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया: जेनिफर
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छोड़ चुकीं ऐक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने दावा किया है कि 2-4 मुख्य ऐक्टर्स को छोड़कर सभी को सेट पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। उन्होंने कहा, "इसको लेकर कोई नहीं बोलेगा क्योंकि सभी सीरियल में काम कर रहे हैं।" गौरतलब है, जेनिफर ने मेकर्स पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
read more at PINKVILLA


