मेरी हत्या कराना चाहते हैं योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के गुंडों ने किया मुझ पर हमला: राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ उन्हें मरवाना चाहते हैं। बकौल राजभर, सोमवार को वह पार्टी के उम्मीदवार अरविंद राजभर के साथ नामांकन भरवाने के लिए शिवपुर (वाराणसी) गए थे, तब 'बीजेपी के गुंडों' ने उन पर हमला किया। उन्होंने चुनाव आयोग से सुरक्षा की मांग की है।
read more at हिन्दुस्तान


