आईपीएल 2022 क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे रणवीर, उन्होंने रिहर्सल का वीडियो शेयर किया
आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले से पहले रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले समापन समारोह में ऐक्टर रणवीर सिंह परफॉर्म करेंगे। ऐक्टर ने ट्विटर पर रिहर्सल का वीडियो शेयर किया है। गौरतलब है, आईपीएल 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी रविवार शाम 6.25 बजे शुरू होगी जबकि फाइनल मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा।
read more at Twitter


