महाराष्ट्र के कोल्हापुर में प्राइवेट बस में आग लगने से एक यात्री की मौत
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शुक्रवार देर रात बेलगांव से पुणे जा रही प्राइवेट बस में अचानक आग लगने से एक यात्री की मौत हो गई। बस में बैठे अन्य यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, आग लगने के तुरंत बाद ड्राइवर और कंडक्टर घटनास्थल से भाग गए थे।
read more at Times Now नवभारत


