J&K के उधमपुर में खाई में गिरी मिनी बस, 26 नर्सिंग स्टूडेंट्स समेत 30 लोग घायल
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में मंगलवार को एक मिनी बस के खाई में गिरने से कम-से-कम 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें ज़्यादातर नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स हैं। सभी घायलों को उधमपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में तीन की हालत गंभीर है जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जम्मू ट्रांसफर किया जा रहा है।
read more at भाषा


