23 वर्षीय महिला ने केरल में 12 वर्षीय बच्ची का किया यौन उत्पीड़न, की गई गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, 12-वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में कन्नूर (केरल) में स्नेहा मर्लिन नामक 23-वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। स्कूल में लड़की का फोन ज़ब्त होने के बाद उसमें आपत्तिजनक कंटेंट दिखने के बाद हुई काउंसलिंग में लड़की ने आपबीती सुनाई थी। महिला ने पीड़िता को गोल्ड ब्रेसलेट जैसे गिफ्ट दिए थे।
read more at हिन्दुस्तान


