यूपी में सरकारी स्कूल के परिसर में बना दी गई महिला की कब्र
कौशांबी (यूपी) में रविवार-सोमवार की छुट्टी के बीच एक सरकारी स्कूल के परिसर में कब्र बना दी गई जिसकी सूचना शिक्षा विभाग व पुलिस को दी गई है। पुलिस ने ज़मीन को समतल कराकर 2 भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मुताबिक, 30-साल पहले सांप के काटने से मौत के बाद उनकी बहन का शव वहां दफनाया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


