तुषार गांधी की 'RSS कैंसर है' टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 5 लोग केरल में गिरफ्तार
नेय्याहिनकरा (केरल) में महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी के आरएसएस को 'कैंसर' बताने वाली टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 5 बीजेपी-आरएसएस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। तुषार ने कहा था, "राष्ट्र की आत्मा कैंसर से पीड़ित है और संघ परिवार इसे फैला रहा है।" बीजेपी ने इसके खिलाफ तुषार गांधी की गिरफ्तारी की मांग की है।
read more at ABP न्यूज़


