दिल्ली में NEET परीक्षा केंद्रों के बाहर बनेंगे कूलिंग ज़ोन, अभिभावकों को दी जाएगी शिकंजी-ORS
दिल्ली सरकार ने 21 जून को होने वाले NEET UG 2026 के री-एग्ज़ाम से पहले घोषणा की है कि वह सभी 97 परीक्षा केंद्रों के पास 'कूलिंग ज़ोन' का इंतज़ाम करेगी। 'कूलिंग ज़ोन्स' में छात्रों और उनके माता-पिता के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा 'कूलिंग ज़ोन्स' में पीने का पानी, शिकंजी, ओआरएस और दूसरी ज़रूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
read more at जनसत्ता


