जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सैनिकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। बकौल चिनार कॉर्प्स, ऑपरेशन अब भी जारी है।
read more at PTI


