Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने ओडिशा में हुए रेल हादसे की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए की उच्च स्तरीय बैठक

short by मनीष झा / on Saturday, 3 June, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालासोर (ओडिशा) में कोरोमंडल एक्सप्रेस के मालगाड़ी से टकराने के बाद हुए हादसे के मद्देनज़र स्थिति का जायज़ा लेने के लिए शनिवार को उच्च स्तरीय बैठक की। खबरें हैं कि प्रधानमंत्री बालासोर में दुर्घटनास्थल और कटक के अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने जा सकते हैं। हादसे में कम-से-कम 238 लोगों की मौत हुई है।
read more at ANI