बॉम्बे एचसी ने ₹100 करोड़ के मानहानि केस में 2 लोगों से कोविशिल्ड पर किए पोस्ट हटाने को कहा
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को दो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और इसके सीईओ अदार पूनावाला के खिलाफ किए गए पोस्ट्स को हटाने का निर्देश दिया। बकौल हाईकोर्ट, इंफ्लुएंसर्स द्वारा सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित कोविशिल्ड वैक्सीन पर किए गए पोस्ट्स 'प्रथम दृष्टया मानहानिकारक' हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ने मामले में ₹100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा किया था।


