Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

1947 में बंगाल का देश की जीडीपी में 30% हिस्सा था जो 2022 में घटकर 3.3% हो गया: अमित शाह

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 5 May, 2022
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एक सभा में कहा कि 1947 में बंगाल का देश की जीडीपी में 30% हिस्सा था जो 2022 में घटकर 3.3% हो गया। उन्होंने कहा, "ममता दीदी ने बंगाल को आर्थिक रूप से कंगाल कर दिया है।" बकौल शाह, "पूरे देश में बिजली के दाम सबसे ज़्यादा बंगाल में हैं।"