उत्तराखंड में 10 दिनों से लापता पत्रकार का शव झील में मिला, सरकार ने दिए जांच के आदेश
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में 18 सितंबर से लापता राजीव प्रताप नामक पत्रकार का शव रविवार को झील में मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार की मौत पर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। बकौल पुलिस, राजीव 18 सितंबर को अपने दोस्त की कार लेकर गंगोत्री गए थे। उनकी पत्नी ने बताया था कि राजीव को हत्या की धमकी मिल रही थी।
read more at ABP न्यूज़


