ईडी ने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को शराब नीति घोटाला मामले में भेजा समन
दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी ने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें शनिवार को पेश होने को कहा गया है। गौरतलब है कि कई बार समन मिलने के बावजूद पेश नहीं हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था।
read more at ABP न्यूज़


