दिल्ली एचसी ने फेसबुक को भेजा नोटिस, नेहाश्री ने की थी अश्लील कंटेंट हटाने की मांग
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को भोजपुरी अभिनेत्री नेहाश्री द्वारा दायर एक याचिका पर फेसबुक को नोटिस जारी किया है। दरअसल, नेहाश्री ने याचिका में कहा था कि उनके फेसबुक अकाउंट से हैकर अश्लील फोटो व टिप्पणियां पोस्ट कर उनकी प्रतिष्ठा खराब कर रहे हैं। उन्होंने अपना अकाउंट बहाल करने और सभी अश्लील व अनैतिक कंटेंट हटाने की मांग की थी।
read more at हिन्दुस्तान


