Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र विधानसभा में 2 मंत्री समेत 50 लोग मिले कोविड-19 संक्रमित

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 28 December 2021
महाराष्ट्र विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य के 2 मंत्री समेत कम-से-कम 50 लोग कोविड-19 संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड, आदिवासी विकास मंत्री के. सी. पडवी समेत बीजेपी विधायक समीर मेघे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। गायकवाड ने कहा, ''मेरे लक्षण बेहद कम हैं...मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है...मैं ठीक हूं।''
read more at Hindustan Times