सुदर्शन पटनायक ने लालकृष्ण आडवाणी के सम्मान में बनाई उनकी कलाकृति, कल दिया जाएगा भारत रत्न
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने शनिवार को पुरी (ओडिशा) में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के सम्मान में उनकी कलाकृति बनाई। लालकृष्ण आडवाणी को रविवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाज़ा जाएगा। गौरतलब है कि शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व पीवी नरसिम्हा राव समेत 4 विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया।
read more at X


