यूपी में आंगनवाड़ी केंद्र में लगे हैंडपंप में उतरे करंट से 4 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के एक आंगनवाड़ी केंद्र में शुक्रवार को एक 4-वर्षीय बच्चे की हैंडपंप में कथित रूप से उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। आंगनवाड़ी की एक कर्मचारी ने अधिकारियों को बताया कि बच्चा नल से चिपका था जिसे उसने लकड़ी से अलग किया। बकौल पुलिस, शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


