राजस्थान के राजसमंद में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की छत गिरी, 4 मज़दूरों की हुई मौत
राजसमंद (राजस्थान) के नाथद्वारा में सोमवार रात को एक निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की छत गिर गई जिसमें दबकर 4 मज़दूरों की मौत हो गई। वहीं, करीब 5 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में दबे 9 और मज़दूरों को निकाला गया और सभी की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने बताया कि छत तीन दिन पहले ही डाली गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


